देश में अब तक दी गई टीके की 16.90 करोड़ से अधिक खुराक https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। भारत में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान की शुरुआत से लेकर अब तक टीके की 16.90 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को देश के 30 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में 18-44 साल आयु वर्ग के 2,86,800 लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गई। अब तक इस आयु वर्ग के 17,76,540 लोगों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना टीकों की कुल 16,92,98,763 खुराक दी जा चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें: महामारी के इस दौर में भी अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहीं महिला कोरोना वारियर्स

इनमें95,39,865 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली जबकि 64,61,868 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी हैं। वहीं, अग्रिम मोर्चे पर तैनात 1,39,33,627 कर्मचारी टीके की पहली खुराक ले चुके हैं जबकि 77,21,853 कर्मचारियों को दोनों खुराक दी जा चुकी हैं। मंत्रालय के मुताबिक, 45 से 60 साल की आयु के 5,50,47,203 लोग पहली जबकि 63,72,579 लोग दूसरी खुराक ले चुके हैं। वहीं, 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 5,36,24,623 लोगों को पहली जबकि 1,48,20,605 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। मंत्रालय की अंतरिम रिपोर्ट के मुताबिक, टीकाकरण के 113वें दिन शनिवार को टीके की कुल 18,93,258 खुराक दी गईं।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3uB1WSH

Post a Comment

0 Comments