कोविड-19 के पंजाब में 2,221 और हरियाणा में 1,246 नए मामले, 117 लोगों की मौत https://ift.tt/eA8V8J

चंडीगढ़। कोविड-19 के पंजाब में 2,221 और हरियाणा में 1,246 नए मामले सामने आए हैं। दोनों राज्यों के स्वास्थ्य बुलेटिन से यह जानकारी मिली। पंजाब में सोमवार को संक्रमण के 2,221 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,67,607 हो गई। वहीं, 117 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 14,550 हो गई।

राज्य में अब 36,433 मरीजों का उपचार चल रहा है। हरियाणा में सोमवार को 1,246 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,56,635 हो गई। वहीं, 82 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 8,303 हो गई। . राज्य में वर्तमान में 18,580 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 7,29,752 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। हरियाणा में स्वस्थ होने की दर 96.45 फीसदी है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3yU95zW

Post a Comment

0 Comments