महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 900 नए मामले, 46 और लोगों की मौत https://ift.tt/eA8V8J

ठाणे (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 900 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,12,567 हो गई। अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि ये नए मामले बुधवार को सामने आए। उन्होंने बताया कि 46 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 9,009 हो गई।

इसे भी पढ़ें: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,11,298 नए मामले , 3,847 लोगों की मौत

जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.76 प्रतिशत है। जिला प्रशासन ने संक्रमण मुक्त हुए लोगों और उपचाराधीन मरीजों के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,08,123 हो गए हैं और मृतक संख्या 2,010 है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3yISWxq

Post a Comment

0 Comments