देश में बढ़ते में कोरोना के मामलों के बीच राहुल गांधी ने कहा कि पूर्ण लॉकडाउन से ही संक्रमण को रोका जा सकता है। राहुल ने कहा, कमजोर वर्ग की सुरक्षा के साथ देश में लॉकडाउन लगाया जाए। राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, केन्द्र की लापरवाही लोगों की जान ले रही है।
GOI doesn’t get it.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 4, 2021
The only way to stop the spread of Corona now is a full lockdown- with the protection of NYAY for the vulnerable sections.
GOI’s inaction is killing many innocent people.
गौरतलब है कि इससे पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने सोमवार को देश में कोरोना वायरस के निरंतर प्रसार और रोगियों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर स्वास्थ्य आपातकाल की मांग की। पार्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब देश की स्थिति को संभाल नहीं सकते।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3xHRqel
0 Comments