इसे भी पढ़ें: मिजोरम में कोविड-19 के 184 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 7,147 हुई
अरुणाचल प्रदेश के निगरानी अधिकारी लोबसांग जम्पा ने बताया कि इस महामारी के कारण राज्य में अब तक 59 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, अब तक 4,74,314 नमूनों की कोरोना जांच की गयी है। राजधानी ईटानगर क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए एक मई से रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू है। राज्य टीकाकरण अधिकारी डिमोंग पाडुंग ने बताया कि अब तक 2,75,639 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3nWRdQ3
0 Comments