दिल्ली में मौसम हुआ सुहावना, न्यूनतम तापमान रहा 23 डिग्री सेल्सियस https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह मौसम सुहावना रहा और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई। मौसम विभाग ने आमतौर पर आसमान में बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश या बूंदा-बांदी का पूर्वानुमान लगाया है।

इसे भी पढ़ें: AAP के पूर्व विधायक जरनैल सिंह की कोरोना से मौत, सीएम केजरीवाल और सिसोदिया ने जताया शोक

वहीं अधिकतम तापमान के 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2RQ0E7R

Post a Comment

0 Comments