देशभर में इस समय ऑक्सीजन की कमी कारण लोग अपनी जिंदगी गवां रहे हैं। दिल्ली के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी के कारण सेकड़ों लोगों ने अपनी जान गवा दी है। दिल दहला देने वाली एक खबर आ रही है कि कर्नाटक के एक अस्पताल में 24 मरीजों की एक साथ मौत हो गयी हैं। कथित तौर पर कहा जा रहा है कि इन रोगियों की मौत ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई हैं। मरने वालों में कोविड -19 पॉजिटिव सहित 24 अन्य रोगी भी शामिल थे।
इसे भी पढ़ें: सेना की उत्तरी कमान ने जम्मू कश्मीर और लद्दाख के पूर्व सैनिकों की उठायी जिम्मेदारी
यह घटना कर्नाटक के चामराजनगर के एक जिला अस्पताल में हुई जहां कम से कम 144 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। हालांकि, जिला अधिकारियों ने आरोपों से इनकार किया है कि अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण सभी रोगियों की मृत्यु हो गई। खबर सुनते ही मृतक के परिजन शोक में डूबे चामराजनगर जिला अस्पताल पर निराशा की लहर दौड़ पड़ी। मृतकों के परिवार के सदस्यों ने अस्पताल में एक प्रदर्शन किया और नारे लगाए गए। आरोप लगाया कि ऑक्सीजन की कमी थी।
इसे भी पढ़ें: केकेआर के दो खिलाड़ी कोरोना संक्रमित, कोलकाता-RCB का मैच रद्द
इमरजेंसी स्टॉक के रूप में आधी रात को मैसूर से अस्पताल में कुल 250 ऑक्सीजन सिलेंडर भेजे गए क्योंकि आपूर्ति में देरी के कारण बल्लारी से आने वाले ऑक्सीजन सिलेंडर अस्पताल नहीं पहुंचे। चामराजनगर के जिला प्रभारी मंत्री एस सुरेश कुमार, जो कि प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री भी हैं, ने कहा कि उन्होंने जिला प्रशासन से इस घटना की मृत्यु ऑडिट रिपोर्ट का आदेश दिया है। सुरेश कुमार ने कहा, "हम मौत की ऑडिट रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, सुरेश कुमार ने कहा कि सभी मौतें ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुईं।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3aWT6XH
0 Comments