हरियाणा में लॉकडाउन 24 मई तक बढ़ा, अनिल विज ने दी जानकारी https://ift.tt/eA8V8J

चंडीगढ़।  हरियाणा सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम के लिए लॉकडाउन को 24 मई तक बढ़ाने की रविवार को घोषणा की। हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने लॉकडाउन के बारे में ट्वीट कर बताया, ‘‘महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा 17 मई से 24 मई तक विस्तारित।’’

इसे भी पढ़ें: स्टील के दाम बढ़ने से घरेलू मांग पर असर नहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार से कीमत अब भी कम: टाटा स्टील

उन्होंने कहा कि राज्य में सख्त पाबंदी लागू की जाएगी।’’ विज ने पिछले रविवार को लॉकडाउन को 10 मई से 17 मई तक विस्तारित कर दिया था। कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान हरियाणा सरकार ने सबसे पहले तीन मई से 10 मई तक एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगाया था।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3ydxi40

Post a Comment

0 Comments