दिल्ली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 250 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने पांच लोगों की गिरफ्तारी और करीब 250 करोड़ रुपये की 54.2 किलोग्राम हेरोइन जब्त करने के साथ एक अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: ऑनलाइन शराब बिक्री है इस सरकार की पहली प्राथमिकता है- डी. पुरंदेश्वरी

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए पांच लोगों की पहचान अल्ताफ उर्फ मेहराजुद्दीन दर्जी, आबिद हुसैन सुल्तान, हशमत मोहम्मदी, तिफल नाउ खेज और अब्दुल्ला नजीबुल्लाह के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली के बाटला हाउस इलाके में एक ड्रग फैक्ट्री होने का भी दावा किया है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/33EYtXq

Post a Comment

0 Comments