इसे भी पढ़ें: कोरोना के बाद मुंह सूखने के साथ अन्य लक्षण डायबिटीज जैसे हों, तो अनदेखी न करें
इसके बाद चांगलांग में 37, लोअर दिबांग घाटी में 26, दिबांग घाटी में 23, नमसाई में 19, लोहित में 16 और लोअर सुबनसिरी में 15 मामले आए। तवांग जिले में भी सात नए मामले आए। पश्चिमी कामेंग, पूर्वी कामेंग और लोअर सियांग में छह-छह, तिरप, अपर सुबनसिरी में तीन, अपर सियांग और करा दादी में दो-दो, कुरुंग कुमे, पश्चिमी सियांग, शि-योमी, अन्जॉ, पक्के केसांग और लेपरदा में एक-एक मामले आए। इस महामारी से शुक्रवार को कम से कम 223 और लोग स्वस्थ हो गए। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण मुक्त हो चुके लोगों की संख्या 19,094 हो गई है।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली में कोरोना वायरस पर कंट्रोल! सीएम केजरीवाल का बयान- 24 घंटे में 6500 नये मामले
डॉ. जम्पा ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में 2,202 लोग अब भी कोविड-19 का उपचार करा रहे हैं। वहीं, लद्दाख में कोरोना वायरस से 240 और लोगों के संक्रमित पाए जाने से महामारी के मामले 16,156 पर पहुंच गए हैं। दो और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 163 हो गई है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि लेह तथा कारगिल जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। अभी तक लेह में सबसे अधिक 118 लोगों और कारगिल में 45 लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों ने बताया कि नए मामलों में से 170 लेह में और 70 कारगिल में आए। केंद्र शासित प्रदेश में 1,554 लोग अब भी संक्रमित हैं।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3feit8I
0 Comments