दक्षिण पश्चिम मानसून बंगाल की खाड़ी के और हिस्सों की ओर बढ़ा, 31 मई तक केरल पहुंचने की संभावना https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बृहस्पतिवार को कहा कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून दक्षिण पश्चिम तथा पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के और हिस्सों की ओर बढ़ गया है एवं केरल में 31 मई तक इसके पहुंचने के आसार हैं। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में पिछले दो सप्ताह में चक्रवाती तूफान ताउते और यास आए। इन दोनों तूफानों की वजह से देश में कई जगहों पर भारी बारिश हुई।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र सरकार ने चक्रवात राहत के लिए 252 करोड़ रूपये का राहत पैकेज मंजूर किया

मौसम विभाग ने कहा, ‘‘दक्षिण पश्चिम मॉनसून 27 मई की सुबह मालदीव-कोमोरिन इलाके, दक्षिण पश्चिम तथा पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों की ओर, दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के अधिकतर हिस्सों और पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों की ओर बढ़ गया है।’’ उसने कहा, ‘‘केरल में 31 मई के आसपास दक्षिण पश्चिम मॉनसून की शुरूआत के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं।’’ केरल में मॉनसून के पहुंचने की सामान्य तारीख एक जून है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/34mxwYS

Post a Comment

0 Comments