भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या में आयी मामूली गिरावट, एक दिन में 3.29 लाख नये मरीज, 3,876 लोगों की मौत https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक मामलों में मंगलवार को गिरावट आई और एक दिन में कोविड-19 के 3.29 लाख मामले सामने आए। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,29,92,517 हो गए। स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 3,29,942 मामले सामने आए तथा 3,876 और लोगों की संक्रमण के कारण मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 2,49,992 हो गई। दो महीने तक उपचाराधीन मामलों में लगातार वृद्धि के बाद, उपचाराधीन मामले कम होकर 37,15,221 हो गए, जो संक्रमण के कुल मामलों का 16.16 प्रतिशत है, जबकि संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर 82.75 प्रतिशत है।

इसे भी पढ़ें: अस्पताल हर दो घंटे में बिस्तरों की स्थिति जानकारी दें : दिल्ली उच्च न्यायालय

आंकड़ों के अनुसार, अब तक 1,90,27,304 लोग संक्रमित होने के बाद ठीक हो चुके हैं, जबकि मृत्युदर 1.09 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 के मामले पिछले साल सात अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे। इसके बाद संक्रमण के मामले 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चले गए थे।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के हिंदू राव अस्पताल से ‘लापता’ हुए 23 मरीजों का पता लगाया गया

वैश्विक महामारी के मामले पिछले साल 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गए थे। भारत में महामारी के मामले चार मई को दो करोड़ के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक, 10 मई तक30,56,00,187 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 18,50,110 नमूनों की जांच सोमवार को की गई।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2R1gNaJ

Post a Comment

0 Comments