दिल्ली में बढ़ सकती है गर्मी, अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से पांच डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को बताया कि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। उसने बताया कि सापेक्ष आर्द्रता 53 प्रतिशत दर्ज की गई और दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। शहर में वायु गुणवत्ता ‘‘मध्यम’’ श्रेणी में दर्ज की गई।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस सांसद राजीव सातव का कोरोना वायरस से उबरने के बाद निधन, राहुल गांधी ने जताया दुख

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर दर्ज वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 165 था। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच एक्यूआई ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच एक्यूआई ‘मध्यम’ 201 और 300 के बीच एक्यूआई ‘खराब’, 301 और 400 के बीच एक्यूआई ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ की श्रेणी में आता है। शहर में शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 39.3 और 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3uRpwe6

Post a Comment

0 Comments