श्रीनगर। कोविड-19 की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए रेलवे प्राधिकारियों ने सोमवार को कश्मीर घाटी में ट्रेन सेवाओं को मंगलवार से छह दिन के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया। उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘कश्मीर में कोविड-19 की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए बनिहाल-बारामूला खंड के बीच ट्रेन सेवाएं 11 मई से 16 मई तक निलंबित रहेंगी।’’
इसे भी पढ़ें: केवल एक देश कोरोना वायरस से है अछूता? एक भी केस नहीं आने का किया दावा
ईद-उल-फितर त्योहार से तीन दिन पहले सेवाएं निलंबित करने का निर्णय इन खबरों के बीच आया है कि प्रवासी मजदूर काजीगुंड में अनिवार्य कोविड-19 जांच से बचने के लिए इसका इस्तेमाल घाटी में प्रवेश करने के लिए कर रहे हैं।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3y3Vea4
0 Comments