ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 708 नए मामले आए तथा 51 और मरीजों की मौत हो गयी। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि संक्रमण के नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या जिले में 5,15,827 हो गयी है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 51 और लोगों की मौत हो गयी। जिले में कोरोना वायरस से अब तक कुल 9,214 लोग जान गंवा चुके हैं।
इसे भी पढ़ें: वैक्सीन की कमी के बीच में बर्बाद हो रही डोज ! डस्टबिन में मिलीं वायल, भाजपा ने गहलोत सरकार को घेरा
जिले में मृत्यु दर 1.78 प्रतिशत है। जिला प्रशासन ने ठीक हो चुके मरीजों और वर्तमान में उपचार करा रहे मरीजों के संबंध में विवरण उपलब्ध नहीं कराए हैं। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में संक्रमितों की संख्या 1,09,874 और मृतकों की संख्या 2066 हो गयी है।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3c7eSZj
0 Comments