महाराष्ट्र : ठाणे में कोरोना वायरस के 826 नए मामले, 52 लोगों की मौत https://ift.tt/eA8V8J

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 826 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,10,805 हो गयी, वहीं संक्रमण से 52 और लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए मामलों की पुष्टि सोमवार को हुई।

इसे भी पढ़ें: Yaas Cyclone Update: ओडिशा और पश्चिम बंगाल में तूफान के ज्यादा गंभीर होने की आशंका

अधिकारी ने बताया कि संक्रमण से 52 लोगों के दम तोड़ने से मृतक संख्या बढ़कर 8,923 हो गयी है। जिले में संक्रमण से मृत्यु दर 1.74 प्रतिशत है। जिला प्रशासन ने ठीक हो चुके लोगों और उपचाराधीन मरीजों के बारे में जानकारी नहीं दी। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पास के पालघर जिले में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़कर 1,07,460 हो गयी है और मृतक संख्या 1,993 है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3yBy2Ad

Post a Comment

0 Comments