दिल्ली HC ने खारिज की सेंट्रल विस्टा निर्माण पर रोक लगाने वाली याचिका, याचिकाकर्ता पर लगाया 1 लाख का जुर्माना https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। दिल्ली की उच्च न्यायालय ने सेंट्रल विस्टा निर्माण पर रोक लगाने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। अदालत ने कहा कि सेंट्रल विस्टा निर्माण बड़ी सार्वजनिक हित की योजना है। इसे रोका नहीं जा सकता है। वहीं अदालत ने याचिकाकर्ता की मंशा पर भी सवाल उठाया और कहा कि प्रोजेक्ट को रोकने के लिए जबरन याचिका दाखिल की गई है। इसके साथ की अदालत ने याचिकाकर्ता पर 1 लाख रुपए का भारी जुर्माना भी लगाया है। 

इसे भी पढ़ें: सेंट्रल विस्टा: तीन नयी इमारतों के निर्माण के लिए 1838 पेड़ों को प्रतिरोपित करेगा CPWD

इस याचिका पर मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने सुनवाई की। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान चल रहे निर्माण कार्य पर रोक लगाने की याचिका में मांग की गई थी। जिसे अदालत ने खारिज कर दिया है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3fPEJpy

Post a Comment

0 Comments