मुंबई। मनसुख हिरन हत्याकांड मामले में आरोपी मुंबई पुलिस के कांस्टेबल विनायक शिंदे को सोमवार को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इससे पहले मुंबई पुलिस के निरीक्षक सचिन वाजे और उसके सहयोगी सहायक पुलिस उप निरीक्षक रियाज हिसामुद्दीन काजी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। वाजे और काजी उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास गाड़ी से विस्फोटक सामग्री मिलने और व्यापारी मनसुख हिरन की हत्या के मामले में आरोपी हैं और एनआईए ने दोनों को गिरफ्तार किया था।
इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र सरकार से 5 साल से कम आयु के बच्चों को इन्फ्लुएंजा रोधी टीका लगाने का अनुरोध
अधिकारी ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पश्चिमी क्षेत्र) संदीप कार्णिक ने संविधान के अनुच्छेद 311(2)(बी) के तहत शिंदे को सेवा से बर्खास्त किया। उल्लेखनीय है कि 25 फरवरी को अंबानी के घर के पास जिस गाड़ी से विस्फोटक मिला था उसका मालिक कथित तौर पर मनसुख हिरन था। बाद में पांच मार्च को हिरन की लाश ठाणे जिले में बरामद हुई थी।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3ujU3ju
0 Comments