नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को ईद-उल-फितर के मौके पर देशवासियों को बधाई दी और लोगों से कोविड-19 से निपटने के लिए सभी नियमों का पालन करने एवं देश की भलाई के लिये काम करने का संकल्प लेने को कहा। राष्ट्रपति भवन ने कोविंद के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘सभी देशवासियों को ईद मुबारक।’’
इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने 'किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना' की 8वीं किस्त जारी की
उन्होंने कहा कि यह त्योहार आपसी भाईचारे और मेल-जोल की भावना को मजबूत करने तथा स्वयं को मानवता की सेवा करने के लिए फिर से समर्पित करने का अवसर है। कोविंद ने कहा, ‘‘आइए, हम कोविड-19 से निपटने के लिए सभी नियमों का पालन करने का तथा समाज व देश की भलाई के लिए काम करने का संकल्प लें।
सभी देशवासियों को ईद मुबारक!
— President of India (@rashtrapatibhvn) May 14, 2021
यह त्योहार, आपसी भाईचारे और मेल-जोल की भावना को मजबूत करने तथा स्वयं को मानवता की सेवा करने के लिए फिर से समर्पित करने का अवसर है।
आइए, हम कोविड-19 से निपटने के लिए सभी नियमों के पालन करने का तथा समाज व देश की भलाई के लिए काम करने का संकल्प लें।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2SRxJRp
0 Comments