नयी दिल्ली। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से ऑक्सीजन लेकर दूसरी ऑक्सीजन एक्सप्रेस दिल्ली रवाना होगी। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली में मरीजों को तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन मुहैया कराने के लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस पर पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से ऑक्सीजन टैंक रखे जा रहे हैं।’’
इसे भी पढ़ें: भारत की मदद के लिए UNICEF ने भेजे 3,000 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर
इसी प्रकार की पहली ट्रेन छत्तीसगढ़ से दिल्ली पहुंची थी, जिसके जरिए 70 टन तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन पहुंचाई गई थी। दूसरी ट्रेन के जरिए 120 टन ऑक्सीजन दिल्ली पहुंचाई जाएगी।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3xOqYzU
0 Comments