भाजपा का आरोप, राज्य प्रायोजित हिंसा की वजह से जल रहा है बंगाल https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। चुनावी नतीजों के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं की कथित हत्या के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस पर हमला करते हुए भाजपा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राज्य प्रायोजित हिंसा के कारण पश्चिम बंगाल आज जल रहा है। तृणमूल कांग्रेस की तुलना नाजियों से करते हुए भाजपा ने पश्चिम बंगाल सरकार को फासीवादी करार दिया। भाजपा ने सोमवार को आरोप लगाया था कि चुनाव परिणाम आने के बाद पश्चिम बंगाल में उसके चार कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई है। आठ चरणों में मतदान संपन्न होने के बाद रविवार को हुई मतगणना में तृणमूल कांग्रेस ने शानदार सफलता हासिल की और लगातार तीसरी बार सत्ता पर कब्जा जमाया। 
 

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल चुनाव में हार के लिए भाजपा का अहंकार भी जिम्मेदार: शिवसेना


डिजिटल माध्यम से आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ‘‘राज्य प्रायोजित हिंसा के कारण बंगाल जल रहा है। देश के चुनावी इतिहास में कभी भी इस प्रकार का नजारा देखने को नहीं मिला है, जो आज बंगाल में हो रहा है।’’ बंगाल में हिंसा की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद लोगों को बड़ा दिल रखना चाहिए। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार रहे पार्टी के अन्य नेता अर्निबान गांगुली ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के लिए मतदान करने वाले लोगों से पूछा जाना चाहिए कि आज जो बंगाल में हो रहा है क्या वह सही है। उन्होंने कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस आज जो कर रही है वह नाजियों के जर्मनी वाले फासीवाद के निकट है। यह एक फासीवादी सरकार है। एक लोकतांत्रिक सरकार में ऐसी घटनाएं नहीं होतीं।’’ 
 

इसे भी पढ़ें: जब तक अनुभवी नेताओं को दरकिनार करते रहेंगे राहुल, तब तक कांग्रेस की दुर्गति होती रहेगी


गांगुली ने इस मामले में अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं की चुप्पी पर सवाल उठाए। पार्टी नेताओं की कथित हत्या पर नाराजगी जताते हुए पात्रा ने कहा कि 2.28 करोड़ बंगाल की जनता ने भाजपा को मत दिया। उन्होंने पूछा कि क्या किसी दल को मत देना लोगों का लोकतांत्रिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘ममताजी आप जीती हैं और सभी ने इसके लिए आपको बधाई दी है। जिन महिलाओं की हत्या हो रही है और बलात्कार हो रहे हैं क्या वह पश्चिम बंगाल की बेटियां नहीं हैं।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के पीछे मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा उनसे मुलाकात करेंगे। वही नड्डाजी जिन पर तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने हमला किया था।


from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3vH6xTC

Post a Comment

0 Comments