नयी दिल्ली। राजधानी स्थित बत्रा अस्पताल में शनिवार को यहां के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी (जठरांत्र विज्ञान) विभाग के प्रमुख सहित आठ कोरोना संक्रमित मरीजों की ऑक्सीजन की कमी के कारण मौत हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से ऑक्सीजन लेकर दिल्ली रवाना होगी दूसरी ऑक्सीजन एक्सप्रेस:रेल मंत्रालय
डॉक्टर एस सी एल गुप्ता ने बताया कि पांच अन्य गंभीर मरीजों को बचाने के प्रयास किये जा रहे हैं। राजधानी के विभिन्न अस्पतालों ने पिछले सप्ताह संकट कालीन संदेश (एसओएस) जारी कर ऑक्सीजन आपूर्ति खत्म होने के कगार पर होने की बात कही थी। दिल्ली की सरकार भी लगातार कह रही है कि उसे उसके हिस्से का ऑक्सीजन नहीं मिल पा रहा है।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3aWdgBb
0 Comments