नयी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में एक व्यक्ति की पिटाई करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने रविवार को दो नागरिक सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
इसे भी पढ़ें: आरएसएस का आनुषांगिक संगठन संस्कार भारती कलाकारों की मदद के लिए धनसंग्रह करेगा
उन्होंने बताया कि शिव विहार इलाके के रहने वाला शिकायतकर्ता अंकित रविवार को थाने आया और उसने कहा कि वह फल बेचने का काम करता है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अंकित ने आरोप लगाया कि जब वह शनिवार को जोहरीपुर से गुजर रहा था, तभी उसकी दो नागरिक सुरक्षा कर्मियों से बहस हो गई, जिन्होंने उसके साथ मारपीट की।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3yYkT4z
0 Comments