ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 1,314 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या पांच लाख से अधिक हो गयी है। एक अधिकारी ने सोमवार को इस बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे में आए नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 5,00,825 हो गयी है। जिले में संक्रमण से 49 और लोगों की मौत हो गयी।
इसे भी पढ़ें: सरकार की विनाशकारी टीकाकरण नीति देश में कोरोना की तीसरी लहर ले आएगी: राहुल गांधी
अधिकारी ने बताया कि ठाणे में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.69 प्रतिशत है। कोरोना वायरस के कारण अब तक 8,476 लोगों ने जान गंवाई है। जिला प्रशासन ने ठीक हो चुके लोगों और उपचाराधीन मरीजों की संख्या के विवरण नहीं मुहैया कराए हैं। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में संक्रमितों की संख्या 1,03,359 हो गयी है जबकि संक्रमण से 1878 लोगों की मौत हुई है।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3opYbNQ
0 Comments