मुंबई। महाराष्ट्र के राहत एवं पुनर्वास मंत्री विजय वदेत्तिवार ने सोमवार को कहा कि सरकार रेड जोन से बाहर के जिलों में, कोविड-19 के चलते लागू लॉकडाउन जैसी पाबंदियों में ढील देने पर विचार कर रही है।
इसे भी पढ़ें: दूसरी लहर में केन्द्र सरकार की सलाह के विपरीत लॉकडाउन कर लोगों की जान बचायी : मुख्यमंत्री
मंत्री ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि (कुल 36 में से) 15 जिले रेड जोन (अधिक मामलों वाले) में आते हैं और वहां पाबंदियों को और कड़ा किया जा सकता है। मंत्री ने कहा, जहां कोविड-19 मामलों में कमी आई है, वहां पाबंदियों में ढील देने की मांग की गई है। सरकार उन जिलों में पाबंदियों में ढील दे सकती है, जहां मामलों में गिरावट आ रही है। चार-पांच दिन हालात का जायजा लेने के बाद निर्णय लिया जाएगा।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3bQFe1D
0 Comments