प्रधानमंत्री ने ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करने पर तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी को बधाई दी। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के बीच राजभवन में आयोजित एक सादेसमारोह में ममता बनर्जी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इसे भी पढ़ें: नड्डा की मौजूदगी में बंगाल भाजपा विधायकों ने हिंसा की राजनीति का विरोध करने की शपथ ली

इस तत्काल बाद मोदी ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के लिए ममता दीदी को बधाइयां।’’ शपथ लेने के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता कोविड-19 स्थिति से निपटना होगी।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3nNFEdO

Post a Comment

0 Comments