राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ईंधन की कीमतों में लगातार वृद्धि पर केंद्र पर साधा निशाना https://ift.tt/eA8V8J

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ईंधन की कीमतों में हो रही लगातार वृद्धि और बढ़ती मंहगाई को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार कोविड- 19 वैश्विक महामारी में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ाकर आमजन को मुश्किल में डाल रही है। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये लीटर से अधिक हो गये हैं। गहलोत ने कहा ‘‘ एक तरफ आम आदमी कोविड- 19 से और आमदनी कम होने से परेशान है, वहीं दूसरी ओर मोदी सरकार मंहगाई से उसके लिये मुश्किल पैदा कर रही है।’’

इसे भी पढ़ें: यूपी के बलरामपुर में पीपीई किट पहने शख्स ने नदी में फेंका शव, कैमरे में कैद हुई घटना

मुख्यमंत्री ने एक बयान में दावा किया कि केन्द्र सरकार की एक तिहाई कमाई पेट्रोल एवं डीजल पर कर से हो रही है। उन्होंने कहा, ‘‘जब केन्द्र सरकार को पेट्रोल एवं डीजल पर कर कम करके आम आदमी को राहत देनी चाहिए थी, तब इस साल के बजट में इन पर एक नया कर लगा दिया, जिससे परिवहन लागत बढ़ गई है और सभी चीजों पर मंहगाई बढ़ रही है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3vCmgU6

Post a Comment

0 Comments