पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम आने लगे है। शुरुआती रुझानों में तृणमूल कांग्रेस भाजपा पर बढ़त बनाए हुए है। इन सबके बीच सबकी निगाहें नंदीग्राम पर टिकी है। खबर यह है कि नंदीग्राम से शुभेंदु अधिकारी आगे चल रहे हैं जबकि ममता बनर्जी पीछे हैं। नंदीग्राम में ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी आमने-सामने थे। नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी भाजपा की टिकट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना कड़ी सुरक्षा और कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच जनसुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करते हुए रविवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई। एक्जिट पोल (मतदान के बाद सर्वेक्षण) में 294 सदस्यीय विधानसभा के आठ चरणों में हुए चुनाव में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भााजपा के बीच कड़ा मुकाबला रहने का अनुमान जताया गया है। मतगणना में 2,116 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3xHglyM
0 Comments