आईएनएस विक्रमादित्य में लगी अचानक आग, सभी कर्मियों को सुरक्षित निकाला गया https://ift.tt/eA8V8J

मुंबई। भारत के विमान वाहन पोत आईएनएस विक्रमादित्य में शनिवार सुबह मामूली आग लग गई। नौसेना के एक प्रवक्ता ने यहां एक बयान में बताया कि आग बुझा दी गई है और पोत में सवार सभी कर्मी सुरक्षित हैं। बयान में कहा गया है, ‘‘ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने युद्धक विमान में नौसैनिकों के रहने वाले हिस्से से धुआं उठते देखा।’’

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में एंट्री के लिए डोनाल्ड ट्रंप और अमिताभ बच्चन के नाम पर फर्जी ई-पास जारी

इसमें कहा गया, ‘‘पोत के ड्यूटी कर्मियों ने आग को बुझाने के लिए तत्काल कार्रवाई की। पोत में सवार सभी कर्मियों की गिनती की गई और कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा है।’’ नौसेना प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। पोत बंदरगाह में खड़ा है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3bdREAp

Post a Comment

0 Comments