राहुल, प्रियंका और कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने अजित सिंह के निधन पर दुख जताया https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बृहस्पतिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह के निधन पर दुख जताया और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। अजित सिंह का बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से निधन हो गया। वह 82 साल के थे। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख अजित सिंह जी के असमय निधन का समाचार दुखद है। उनके परिवार व प्रियजनों को मेरी संवेदनाएं।’’

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस नेता चिदंबरम ने कोरोना जांच घटाए जाने का दावा किया, सरकार पर निशाना साधा

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका ने सिंह के निधन पर दुख जताते हुए कहा, ‘‘लोकप्रिय नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री व किसान हितैषी नेता चौधरी अजित सिंह जी के निधन की दुखद खबर मिली। चौधरी साहब के निधन से समाज एवं राजनीति को अपूर्णीय क्षति हुई है।’’ उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘जयंत चौधरी व रालोद साथियों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर चौधरी साहब को श्रीचरणों में स्थान दें।’’ कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘‘ किसानों के हमदर्द और धरती पुत्र, चौधरी अजित सिंह के देहांत की दुःखद ख़बर से मन अति व्यथित है।

इसे भी पढ़ें: गृह मंत्रालय ने बंगाल में चुनावी हिंसा की जांच के लिए चार सदस्यीय दल बनाया

किसान की आवाज़ को देश में आज भारी क्षति हुई है। खेतिहर के हर संघर्ष में साथ निभाने वाले अनथक योद्धा सदैव हमारी स्मृति में रहेंगे। मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि! ईश्वर जयंत चौधरी को यह दुख सहन करने की हिम्मत दे।’’ हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ट्वीट किया, ‘‘रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. अजीत सिंह जी के निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई मुश्किल है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों, समर्थकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3ejNKYC

Post a Comment

0 Comments