कोरोना स्थिति पर सोनिया गांधी को पत्र लिखने पर चव्हाण ने फडणवीस की आलोचना की https://ift.tt/eA8V8J

मुंबई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने महाराष्ट्र में कोविड-19 की स्थिति पर उनकी पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी को भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस द्वारा पत्र लिखने की आलोचना की और कहा कि यह साबित करता है कि भगवा पार्टी ‘महाराष्ट्र विरोधी’ है। फडणवीस ने अपने पत्र में गांधी से कहा था कि वह कांग्रेस शासित राज्यों को कोविड-19 महामारी से निपटने की सलाह दे और आरोप लगाया था कि महाराष्ट्र में स्थिति खराब है जहां पर राष्ट्रीय औसत से अधिक संक्रमण दर और मृत्युदर है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में बढ़ सकती है गर्मी, अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान

इसपर पलटवार करते हुए चव्हाण ने कहा, ‘‘फडणवीस का पत्र यह दिखाने की कोशिश की है कि देश में कोविड-19 के लिए महाराष्ट्र जिम्मेदार है। मैं उनसे अनुरोध करूंगा कि वह राज्य की गलत तस्वीर पेश नहीं करें।’’ चव्हाण ने कहा कि केंद्र ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा संक्रमण बढ़ने की चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले साल फरवरी-मार्च में भाजपा ‘नमस्ते ट्रंप’ जैसे कार्यक्रम आयोजित करने और मध्यप्रदेश में कमलनाथ की सरकार गिराने में व्यस्त थी।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस सांसद राजीव सातव का कोरोना वायरस से उबरने के बाद निधन, राहुल गांधी ने जताया दुख

उन्होंने कहा कि इस साल विधानसभा चुनाव और उत्तरखंड के हरिद्वार में कुंभ मेले ने एक फिर राष्ट्रव्यापी संक्रमण को गति दी। चव्हाण ने कहा कि फडणवीस को इस बात का आत्मचिंतन करने की जरूरत है कि वास्तव में महामारी फैलने के लिए कौन जिम्मेदार है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/33LWCjx

Post a Comment

0 Comments