एक महीने से कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे दिल्ली के डॉक्टर का पंखे से लटका मिला शव https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में 35 वर्षीय डॉक्टर का शव उनके घर की छत से लटकता पाया गया। वह एक निजी अस्पताल में कार्यरत थे। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मालवीय नगर पुलिस थाने को शुक्रवार रात को सूचना मिली। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा कि पुलिस मालवीय नगर में इमारत की दूसरी मंजिल पर पहुंची तो उसने एक व्यक्ति को साड़ी से बनाए गए फंदे से लटकता पाया।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका को ‘‘बहुत गंभीर स्थिति’’ का सामना करना पड़ेगा: उत्तर कोरिया

उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान विवेक राय के रूप में हुई जो पेशे से डॉक्टर थे। राय साकेत के मैक्स अस्पताल में कार्यरत थे और मालवीय नगर में अपनी पत्नी के साथ रहते थे। पुलिस ने कहा कि कमरे की तलाशी लेने पर एक पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें किसी के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाए गए थे। कथित तौर पर राय द्वारा लिखे गए इस पत्र में उन्होंने अपने सभी परिचितों के लिए शुभकामनाएं लिखीं।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3aUDsMC

Post a Comment

0 Comments