उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कथित तौर पर एक अज्ञात व्यक्ति से मौत की धमकी मिली है, जिन्होंने चेतावनी दी थी कि उनके पास 'केवल चार दिन बचे हैं'। बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस के व्हाट्सएप आपातकालीन डायल नंबर '112' पर यह धमकी मिली थी जिसके बाद सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है और उस नंबर का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
इसे भी पढ़ें: अस्पतालों में प्रवेश पर बने राष्ट्रीय नीति, ऑक्सीजन का बफर स्टॉक तैयार करें केंद्र सरकार: सुप्रीम कोर्ट
रिपोर्टों के अनुसार, पुलिस ने व्यक्ति का पता लगाने के लिए एक निगरानी दल तैनात किया है और व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम का गठन किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि धमकी 29 अप्रैल की शाम को मिली थी। यह पहली बार नहीं है जब यूपी के सीएम को जान से मारने की धमकी मिली है। पिछले साल सितंबर, नवंबर और दिसंबर में भी आदित्यनाथ को धमकी भरे फोन आए थे।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3eiAkfA
0 Comments