मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में चक्रवाती तूफान ‘तौकते’ की चेतावनी के मद्देनजर बृहन्मुंबई महानगरपालिका के अधिकारियों ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान को अगले दो दिन के लिए स्थगित करने का फैसला किया है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी, जिसके मुताबिक मुंबई में 15 और 16 मई को टीकाकरण अभियान स्थगित रहेगा।
इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 171 करोड़ मिले
मुंबई के अतिरिक्त महानगर पालिका आयुक्त सुरेश ककाणी ने पीटीआई-को बताया कि चक्रवाती तूफान ‘तौकते’ के मद्देनजर एहतियात के तौर पर टीकाकरण अभियान को रोकने का फैसला लिया गया है।
इसे भी पढ़ें: बिहार में कोविड-19 संक्रमण से 77 और मरीजों की मौत, 7,494 नये मामले
मुंबई में कुल 260 टीकाकरण केन्द्र हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि चक्रवाती तूफान ‘तौकते’ मुंबई के नजदीक से होकर गुजर सकता है।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3vZd8ca
0 Comments