उत्तर प्रदेश : मस्जिद में घुसकर मौलवी से दुर्व्यवहार करने वाले नौ आरोपी गिरफ्तार https://ift.tt/eA8V8J

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गोवर्धन कस्बे में पिछले दिनों एक मस्जिद में घुसकर मौलवी से दुर्व्यवहार करने वाले सभी नौ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गोवर्धन थाना के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौधरी ने बताया, ‘‘सोमवार को बड़ा बाजार की मस्जिद में घुसकर मौलवी से हाथापाई करने वाले सभी आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।’’

इसे भी पढ़ें: देश को डरा रहा है कोरोना का आकड़ा! 24 घंटे में 4,14,188 नये मरीज, 4000 लोगों की मौत

थाना प्रभारी ने बताया इस मामले में मौलवी मोहम्मद रियाज ने पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज करायी थी। शिकायत में कहा गया था कि आरोपियों ने मस्जिद की छत पर चढ़कर लाउडस्पीकर का तार निकाल दिया और तुरही उखाड़ कर ले गए। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर विष्णु नागर, राकेश उर्फ रॉकी, सागर, पवन मिश्रा, रगन, विष्णु उर्फ मोटा, सौरभ लम्बरदार, धीरज कौशिक और लोकेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3xSucCe

Post a Comment

0 Comments