दिल्ली में सुबह की शुरुआत बूंदाबांदी के साथ, दिन में हल्की बारिश होने का अनुमान https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। दिल्लीवासियों की बृहस्पतिवार की सुबह की शुरुआत बूंदाबांदी और खुशगवार मौसम के साथ हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से चार डिग्री कम 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में गरज के साथ छीटें पड़ने का अनुमान जताया है।

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मानवता के प्रति नर्सों के नि:स्वार्थ सेवा भाव की प्रशंसा की

अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सापेक्षिक आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे तक 71 प्रतिशत दर्ज की गई। बुधवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 23.5 डिग्री सेल्सियस और 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3uKOtrt

Post a Comment

0 Comments