केरल में शुरुआती रुझानों में विजय की ओर विजयन, LDF को UDF पर भारी बढ़त https://ift.tt/eA8V8J

केरल विधानसभा चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए है। 140 सीटों वाली  केरल विधानसभा में एलडीएफ एक बार फिर से इतिहास लिखने जा रही है। शुरुआती रुझानों में LDF को UDF की तुलना में काफी आगे है जबकि भाजपा फिलहाल एक सीट पर ही बढ़त बनाए हुए हैं। आपको बता दें कि केरल में यह काफी दिनों बाद हो रहा है जब कोई गठबंधन अपने सत्ता को बरकरार रखने में कामयाब होता दिख रहा है। 

केरल विधानसभा चुनाव के लिए छह अप्रैल को संपन्न हुए मतदान के बाद कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए रविवार को मतगणना आरंभ हो गई। मतों की गिनती सुबह आठ बजे आरंभ हुई और सबसे पहले डाक मतों की गणना आरंभ हुई। चुनावी नतीजे मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमन चांडी, मेट्रो मैन ई श्रीधरण और पूर्व केंद्रीय मंत्री के जे अलफोंस सहित 975 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत का फैसला करेंगे। 


from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3nFFaGG

Post a Comment

0 Comments