पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव के परिणाम आज आ रहे हैं। शुरूआती रुझान की बात करें तो पश्चिम बंगाल में TMC ने शुरुआत में थोड़ी बहुत बढ़त बना ली है। जबकि असम में कांग्रेस गठबंधन और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। तमिलनाडु में डीएमके शुरुआती रुझानों में बढ़त हासिल करती हुए दिखाई दे रही है जबकि एआईडीएमके पीछे है। केरल में एलडीएफ गठबंधन बढ़त हासिल करता दिखाई दे रहा है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना कड़ी सुरक्षा और कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच जनसुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करते हुए रविवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई। एक्जिट पोल (मतदान के बाद सर्वेक्षण) में 294 सदस्यीय विधानसभा के आठ चरणों में हुए चुनाव में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भााजपा के बीच कड़ा मुकाबला रहने का अनुमान जताया गया है।
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए कोविड-19 संबंधी नए दिशानिर्देशों का पालन करते हुए और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार को मतगणना शुरू हो गई। राज्य में छह अप्रैल को मतदान हुआ था। प्राधिकारियों ने बताया कि मतगणना राज्य के 75 मतदान केंद्रों में सुबह आठ बजे शुरू हुई और पहले डाक मत पत्रों की गणना की जा रही है।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/336kuht
0 Comments