ग्रामीण क्षेत्रों में MNREGA के माध्यम से लोगो को रोजगार से जोड़कर राहत दी जाए : गहलोत https://ift.tt/eA8V8J

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कोरोना संकट के कारण लोगों की आजीविका पर विपरीत असर पड़ा है और ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड प्रोटोकॉल के साथ मनरेगा के माध्यम से लोगों को रोजगार से जोड़कर उन्हें राहत दी जाए। उन्होंने कहा कि आगामी महीनों में मानसून को देखते हुए मनरेगा के तहत पौधारोपण का कार्य वृहद स्तर पर कराया जा सकता है। इसमें कोविड प्रोटोकॉल का पालन आसान होगा तथा इसे ध्यान में रखते हुए वन विभाग, मनरेगा एवं ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त कार्ययोजना तैयार करें। गहलोत बृहस्पतिवार को ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 13,046 नए मामले, 148 और लोगों की मौत

उन्होंने कहा कि राजस्थान में मई-जून के माह में तेज गर्मी के कारण मनरेगा श्रमिकों को गेंती, फावड़ा, परात आदि औजारों के उपयोग के साथ ही काम करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने निर्देश दिए कि मनरेगा श्रमिकों को गर्मी के मौसम में राहत देने के लिए काम कम करने के संबंध में भारत सरकार को पत्र लिखा जाए।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश की 22,813 ग्राम पंचायतों में से 90 प्रतिशत ग्राम पंचायतें कोरोना मुक्त

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण का स्तर काफी अधिक देखने को मिला है। इसे ध्यान में रखते हुए मनरेगा कार्यस्थलों पर कोविड प्रोटोकॉल की प्रभावी पालना सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण की रोकथाम के लिए घर-घर सर्वे कारगर उपाय है। इसे निरंतर जारी रखा जाए। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग अपने संसाधनों के माध्यम से इस कार्य को जमीनी स्तर तक प्रभावी रूप से अंजाम दे।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2RJ128J

Post a Comment

0 Comments