पतंग के बहाने घर बुलाकर की 10 साल के मासूम की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार https://ift.tt/eA8V8J

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक 10 साल के मासूम की गला दबाकर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी के समेत उसके एक साथी को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। बच्चे की जान छेड़खानी का विरोध करने की वजह से ली गई। 

इसे भी पढ़ें: सास-ससुर साली समेत परिवार के 5 लोगों को उतारा मौत के घाट, फिर खुद भी कर ली आत्महत्या 

फिरोजाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर इलाके में वारदात को अंजाम दिया गया। गांव तोतलपुर निवासी 10 वर्षीय रोहित पुत्र मुन्ना लाल की एक हफ्ते पहले हत्या कर दी गई थी। बच्चे की लाश गांव के पास के ही खेत में मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि गला घोंटकर हत्या की गई। मामले में पुलिस ने गांव के ही एक नाबालिग और भरत लाल पुत्र राजवीर निवासी फाटपुर, हसनपुर जिला पलवल हरियाणा को गिरफ्तार किया गया है। नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

हत्या के बाद गड्ढे में डाल दी थी लाश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार के मुताबिक नाबालिग ने ही रोहित को अपने घर पतंग उड़ाने के बहाने बुलाया था। जहां भरत पाल ने बच्चे की गला दबाकर हत्या की थी और उसकी लाश को एक गुड्ढे में डालकर भाग गए थे। वहीं एसएसपी के मुताबिक भरत ने रोहित के पिता मुन्नालाल के रिश्तेदार की लड़की साथ अश्लील हरकत की थी। जिसका रोहित के पिता मुन्नालाल ने विरोध किया था। इसी बात पर भरत पाल उनसे रंजिश मानने लगे था और रोहित की हत्या कर दी। 

इसे भी पढ़ें: झगड़े के बाद पत्नी चली गई मायके, पति ने लगाई फांसी तो 3 दिन भूखे रहे बच्चे 

रोहित के पिता ने कई बार आरोपी के पिटाई की थी

पुलिस के मुताबिक रोहित के पिता ने भरत लाल की कई बार पिटाई की थी। हत्या के आरोपी मुन्नालाल ने बताया कि वो अपनी मां के मरने के बाद बुआ के घर रहने गया था। जहां गांव की एक लड़की के साथ उसके प्रेम संबंध हो गए और इस बात का रोहित के पिता ने काफी विरोध किया था। कई बार उसकी पिटाई की और पंचायत कराने के बाद उसे गांव से भगा दिया।

शादी करने के बाद आरोपी तोतलपुर आने जाने लगा। रोहित के पिता ने इस बात का भी विरोध किया। इसी बात पर भरत लाल ने बदला लेने की ठान ली थी।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3j8BzAC

Post a Comment

0 Comments