नयी दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 25 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है, जिसमें से टीके की 31 लाख से अधिक खुराक शनिवार को दी गयी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि भारत ने 20 करोड़ से अधिक लोगों को टीके की पहली खुराक देने की ऐतिहासिक उपलब्धि भी हासिल कर ली है। देश में अब तक 20,46,01,176 लोग टीके की पहली खुराक ले चुके हैं।
इसे भी पढ़ें: सचिन पायलट की 'नाराजगी' को दूर कर पाएंगी प्रियंका गांधी? दिल्ली में दोनों की मुलाकात
वक्तव्य के मुताबिक 18-44 आयु वर्ग में 18,45,201 लोग पहली खुराक ले चुके हैं जबकि 1,12,633 लोग टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शनिवार शाम सात बजे तक देश में कोविड रोधी टीके की 25,28,78,702 खुराक दी जा चुकी हैं। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसारअब तक 1,00,47,057 स्वास्थ्यकर्मी टीके की पहली खुराक ले चुके हैं जबकि 69,62,262 स्वास्थ्यकर्मी टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।
इसे भी पढ़ें: कोविड-19 पीड़ित परिवारों की लड़कियों की शादी का खर्च उठाएगा मेरा संगठन : परवेश वर्मा
अग्रिम मोर्चे पर तैनात 1,67,20,729 कर्मचारी पहली खुराक जबकि 88,37,805 कर्मचारी टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं। देश में जारी टीकाकरण अभियान के 148वें दिन शनिवार को कुल 31,67,961 लोगों को कोविड रोधी टीका लगाया गया। इसमें से 28,11,307 लोगों ने टीके की पहली खुराक लगवाई जबकि 3,56,654 लाभार्थियों ने दूसरी खुराक लगवाई।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3xjvt4a
0 Comments