ठाणे (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 480 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमण के मामले बढ़कर 5,31,200 हो गए। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि ये नए मामले रविवार को सामने आए। उन्होंने बताया कि 16 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 10,645 हो गई। जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर दो प्रतिशत है।
इसे भी पढ़ें: विराट की गैरमौजूदगी में शिखर बढ़ाएंगे युवाओं का हौसला, श्रीलंका के खिलाफ ये रहा भारत का पूरा शेड्यूल
जिला प्रशासन ने संक्रमण मुक्त हुए लोगों और उपचाराधीन मरीजों के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,16,229 हो गए हैं तथा मृतक संख्या 2,546 है।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3A5nytx
0 Comments