देश में कोरोना वायरस रोधी टीके की 22 करोड़ से अधिक खुराक लगायी गयीं https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। देश ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान में एक अहम लक्ष्य हासिल किया है और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की बुधवार शाम तक की रिपोर्ट के अनुसार अब तक टीके की 22 करोड़ से अधिक खुराक लगायी गयी हैं। मंत्रालय ने बताया कि बुधवार को 18-44 साल आयु वर्ग के 11,37,597लोगों को टीके की पहली खुराक दी गयी जबकि 19,523 को दूसरी खुराक लगायी गयी।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या की

मंत्रालय ने बताया कि देश में टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत से अब तक 37 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में 2,25,40,803 लोगों ने कोविड-19 टीके की पहली खुराक और 59,052 लोगों ने दूसरी खुराक ले ली है। उसने कहा कि बिहार, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 18-44 साल के 10 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगा दी गयी है।

इसे भी पढ़ें: अनुराग ठाकुर का चिदंबरम पर पलटवार, कहा- सुधारों से अर्थव्यवस्था तेजी से पटरी पर लौटेगी

मंत्रालय ने कहा कि आज शाम सात बजे तक की अंतिरम रिपोर्ट के अनुसार देश में अब तक कोविड की22,08,62,449खुराक लगायी जा चुकी हैं। इनमें 99,11,519स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक ,68,14,165स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी खुराक, 1,58,39,812 अग्रिम मोर्चा कर्मियों को पहली खुराक और 85,76,750अग्रिम मोर्चा कर्मियों को दूसरी खुराक लगायी गयी।

मंत्रालय के अनुसार 18-44 साल की उम्र के 2,25,40,803लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक और 59,052लोगों को दूसरी खुराक दी गयी है। इसके अलावा 45-60 साल उम्र के 6,78,25,793को पहली खुराक और 1,09,67,786को दूसरी खुराक दी गयी है तथा 60 साल से अधिक उम्र के 5,93,85,071 लोगों को पहली खुराक और 1,89,41,698को दूसरी खुराक लगायी जा चुकी है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3uFyc6s

Post a Comment

0 Comments