जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में 2.5 तीव्रता का भूकंप आया https://ift.tt/eA8V8J

जम्मू। जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में रविवार को 2.5 तीव्रता का भूकंप आया। आपदा प्रबंधन निदेशक आमिर अली ने बताया कि सुबह छह बजकर 21 मिनट पर कटरा से 82 किलोमीटर पूर्व में भूकंप आया। उन्होंने बताया कि भूकंप का केंद्र 32.99 डिग्री उत्तर अक्षांश और 75.82 डिग्री पूर्व अक्षांश में जमीन की सतह से पांच किलोमीटर नीचे स्थित था। अधिकारी ने बताया कि कहीं से भी नुकसान की कोई खबर नहीं है।

from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2Rpt88y

Post a Comment

0 Comments