सड़क पर सरेआम शराब पी रहे 307 लोगों को गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने किया अरेस्ट https://ift.tt/eA8V8J

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने अवैधरूप से सड़क पर सरेआम शराब पी रहे 307 लोगों को बुधवार की रात को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण के चलते गौतमबुद्ध नगर में रात का लॉकडाउन जारी है और इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे 307 लोगों को पुलिस ने बुधवार की रात को गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़ें: नेशनल डॉक्टर्स डे पर पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे स्वास्थ्य कर्मियों को संबोधित

उन्होंने बताया कि लॉकडाउन का अनुपालन कराने के लिए पुलिस के अधिकारियों ने पूरे गौतम बुद्ध नगर में सघन चेकिंग अभियान संचालित किया। उन्होंने बताया कि धारा 144 का उल्लंघन कर रहे तथा बिना मास्क के घूमने वाले लोगों के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई की है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3h5h1HM

Post a Comment

0 Comments