राष्ट्रपति कोविंद की है प्रति महीने 5 लाख की सैलरी, देते है 50% से ज्यादा टैक्स! https://ift.tt/eA8V8J

लखनऊ। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा है कि वह हर महीने 2.75 लाख रुपये का टैक्स (कर) देते हैं। कुछ समाचार चैनलों के मुताबिक, राष्ट्रपति ने शुक्रवार को कानपुर देहात जिले के झीझंक में यह बात कही। कोविंद 25 जून को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन (प्रेजिडेंशियल ट्रेन) से कानपुर की यात्रा पर निकले थे। ट्रेन झिंझक और कानपुर देहात के रूरा में रूकी, जहां राष्ट्रपति ने अपने स्कूल के दिनों के और सामाजिक सेवा के शुरुआती दिनों के अपने पुराने परिचितों के साथ मुलाकात की और बातचीत की थी।

इसे भी पढ़ें: AAP ने किया दावा- भाजपा के आंतरिक सर्वेक्षण में उसे MCD चुनावों में मुश्किल से 50 सीटें मिलेंगी

राष्ट्रपति ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, यदि राष्ट्रपति देश के सबसे अधिक वेतन पाने वाले कर्मी हैं, तो वह कर भी देते हैं। मैं 2.75 लाख रुपये प्रति महीना कर भी देता हूं। लेकिन लोग केवल मेरे पांच लाख रुपये वेतन की चर्चा करते हैं।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3gYNEa5

Post a Comment

0 Comments