उत्तर प्रदेश के गोंडा में सिलेंडर ब्लास्ट में दो मकान ढहे, 8 लोगों की मौत 14 घायल https://ift.tt/eA8V8J

उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से दर्दनाक खबरें आ रही हैं। 2 जून की रात भी एक परिवार सुकुन से सोने के लिए गया लेकिन एक हादसे ने परिवार को उजाड़ कर रख दिया। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में सिलेंडर फटने से दो मंजिला इमारत की छत गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई और 14 घायल हो गए। ये हादसा गोंडा वजीरगंज क्षेत्र के टिकरी गांव में बीती रात को हुआ।
 

इसे भी पढ़ें: सेना ने गुलमर्ग में प्राचीन शिव मंदिर का जीर्णोद्धार किया, जनता के लिए फिर से खोला

मौके पर पहुंचे बचाव कार्य करने वालों ने अब तक आठ शवों को मलबे से निकाल लिया है। 14 लोग काफी गंभीर रुप से घायल है। सिलेंडर ब्लास्ट इतना जोरदार था कि उसकी आवाज से पूरी घर हिल गया और घर की छत गिर गयी। घायलों को नवाबगंज के जन स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
 

इसे भी पढ़ें: उद्धव ठाकरे ने 12वीं कक्षा की सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं रद्द किये जाने का स्वागत किया

गोंडा के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने कहा, "घर की छत गिरने से 14 लोग फंस गए थे। तीन बच्चों और दो महिलाओं सहित 8 लोगों की मौत हो गई।" योगी सरकार ने भी सिलेडंर ब्लास्ट के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं। 


from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3pcDLYL

Post a Comment

0 Comments