गोरखपुर। गोरक्ष पीठाधीश्वर पूज्य महंत योगी आदित्यनाथ की 50 वीं जन्मदिन के अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ की ओर से सायं 7 से 8 बजे तक आयोजित वर्च्युअल भजन संध्या के कार्यक्रम में लोक गायक राकेश श्रीवास्तव ने एक से बढ़ कर एक भजन गाकर महौल को भक्तिमय बना दिया, इस कार्यक्रम में भारत सहित थाईलैंड के सैकड़ो भक्त जुड़ कर आनंद ले रहे थें। कार्यक्रम में सर्व प्रथम गुरु वंदना " गुरु जी नमन करो स्वीकार......प्रस्तुत किया इसके बाद श्रोताओं की फरमाइस पर सोहर और बधाई प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत मे " हिंदूधर्म की रक्षा खातिर दिया सभी का साथ जय जय योगी आदित्यनाथ की उत्कृष्ट प्रस्तुति दी। और कार्यक्रम का समापन योगी जी की सेना चली......से हुआ।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3ciPH6k
0 Comments