हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखना है। विश्व पर्यावरण दिवस पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वृहद वृक्षारोपण अभियान 'अंकुर कार्यक्रम' का शुभारंभ किया। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने 'अंकुर कार्यक्रम' के अंतर्गत पौधरोपण करने वाले विभिन्न ज़िलों के नागरिकों से भी बात की। उन्होंने कहा कि पेड़ जीवन देता है इसलिए मैं सबसे अपील करता हूं कि वर्ष में एक पेड़ अवश्य लगाएं और उसका संरक्षण करें। अंकुर कार्यक्रम हमने इसी उद्देश्य से शुरू किया है। आप सभी अंकुर अभियान से जुड़ें और पौधे लगाएं।
इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में सामने आए कोरोना के 798 नये मामले, 50 लोगों की मौत
इससे पहले विश्व पर्यावरण दिवस पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि पौधरोपण के माध्यम से धरती की सेवा का संकल्प लें, हम सब यह प्रयास करें कि जब इस धरती को छोड़कर जायें, तो हमारे आने से पहले की तुलना में यह बेहतर हो।
दशकूपसमा वापी, दशवापीसमो ह्रदः।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 5, 2021
दशह्रदसमो पुत्रो, दशपुत्रसमो द्रुमः।।
यह धरा हमें जल, वायु, भोजन के रूप में जीवन प्रदान करती है। इसकी रक्षा में ही हमारे प्राणों की रक्षा का संदेश निहित है।
हमारे पुरखों ने भी कहा है कि एक पेड़ दस पुत्र के समान होता है। #WorldEnvironmentDay pic.twitter.com/hzVnFP6OOf
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2T3ULEw
0 Comments