CM केजरीवाल का ऐलान- ऑड-ईवन के आधार पर दिल्ली में खुलेंगीं दुकानें, मेट्रो भी होगी शुरू https://ift.tt/eA8V8J

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि, दिल्ली में सोमवार के आगे भी लॉकडाउन जारी रहेगा लेकिन काफी रियायत दी जा रही है। बाज़ार, मॉल को ऑड-ईवन के आधार पर सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक के लिए खोला जाएगा। इसके साथ ही निजी दफ़्तर 50% क्षमता के साथ खोले जा सकते हैं। बता दें कि जरूरी सामान की दुकानें रोज खुलेंगी और दिल्ली मेट्रो 50% क्षमता के साथ शुरू की जा रही है।

बता दें कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के क़रीब 400 केस आए हैं और पॉजिटिविटी रेट क़रीब 0.5% रह गया है। केजरीवाल ने ऐलान करते हुए कहा कि, सरकारी दफ़्तरों में ग्रुप ए ऑफिसर 100% और बाकी इसके नीचे वाले 50% ऑफिसर काम करेंगे। जरूरी सेवाओं में 100% कर्मचारी काम करेंगे।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3uVa6oa

Post a Comment

0 Comments